{"_id":"5c75934fbdec2273ad00cfa6","slug":"121551209295-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एकाउंट खुलवा कर ले लिया बैंक से लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एकाउंट खुलवा कर ले लिया बैंक से लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
फर्जी अकाउंट खुलवाकर बैंक से दूसरे के नाम से लोन लेने के मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस बात की जानकारी पीड़ित को बैंक का नोटिस पहुंचने पर हुई, जिसमें उस पर आईडीबीआई बैंक ने पांच लाख रुपये लोन होने का नोटिस भेजा।
रामभजन सिंह पुत्र नवाब सिंह निवासी कटैरा पोस्ट पोरा सिकंदराराऊ ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। सात फरवरी को आईडीबीआई बैंक हाथरस से एक नोटिस रामभजन को प्राप्त हुआ, जिसमें उस पर पांच लाख रुपये का बकाया होना बताया गया, जबकि रामभजन ने बैंक से लोन ही नहीं लिया तो बकाया कहां से आया। इस बात की जानकारी जब बैंक जाकर की गई तो पता चला कि फर्जी खाता खुलवाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके नाम पर पांच लाख रुपये का लोन ले लिया है।
यहां पर रामभजन ने बताया कि वर्ष 2015 में गांव के एक व्यक्ति ने बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए 150 रुपये, आधार कार्ड, पहचान पत्र और फोटो लिए थे, लेकिन आज तक राशन कार्ड नहीं बना। यहां पर पीड़ित ने बैंक के कर्मचारियों की मिली भगत से कृषि भूमि पर लोन दूसरे व्यक्ति को दिए जाने का आरोप लगाया है। इस समस्या को लेकर पीड़ित थाने गया, जहां पर उसकी कोई सुनवाई हुई तो अब मुख्यमंत्री को पीड़ित ने पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की मांग की है।