{"_id":"5bae707b867a55014042e700","slug":"11538158715-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ के साथ लूट की घटना से पहले ही चार शातिर पुलिस ने दबौचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ के साथ लूट की घटना से पहले ही चार शातिर पुलिस ने दबौचे
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
हेडिंग
लूट की घटना से पहले ही चार शातिर युवक दबोचे
क्रासर
एसपी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान हाथरस गेट पुलिस को कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चार शातिर युवक गिरफ्तार किए हैं। एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। पकड़े गए शातिर युवक शहर के एक सराफ के साथ लूट करने वाले थे।
एसपी जयप्रकाश के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान हाथरस गेट पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर और दो तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में दानिश पुत्र बाबुद्दीन निवासी रुक्मिणी नगर थाना कोतवाली हाथरस, खुशनशीब पुत्र रफीक निवासी मधुगढ़ी बौहरे वाली देवी के सामने, बंटी पुत्र रहीश निवासी मधुगढ़ी, रवी उर्फ डंपी पुत्र बसंतलाल निवासी ढकपुरा थाना हाथरस गेट का नाम शामिल है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शहर में सोने के आभूषणों की दुकान करने वाले सुनार को और अन्य व्यक्तियों को लूटने की योजना बना रहे थे। इसके साथ ही अन्य कोई घटना करने की फिराक में भी थे। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने चारों को इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। खुलासे के वक्त एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सदर सुमन कनौजिया, इंस्पेक्टर योगश सिरोही, एसएसआई विपिन कुमार, सर्विलांस प्रभारी सुधीर राघव, एसओजी प्रभारी महेशचंद्र आदि मौजूद थे।