{"_id":"5b9d4f47867a557ffa245f24","slug":"11537036103-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटा को गुस्सा हुए टेम्पो चालक, जाम लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालान काटा को गुस्सा हुए टेम्पो चालक, जाम लगाने का किया प्रयास
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। चालान काटे जाने से गुस्साए टेंपो चालकों ने रुहेरी के पास जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे कोतवाली हाथरस गेट के इंस्पेक्टर ने टेंपो चालकों को पहले तो समझाया, लेकिन बाद में हड़काते हुए उन्हें रोड से हटा दिया।
तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने से टेंपो चालकों का अड्डा खत्म हो गया है। ये लोग रेलवे फाटक से होते हुए तालाब चौराहा से सवारी लेने की बात पर अड़े हुए है, लेकिन शहर में यातायात व्यवस्था को सही रखने के लिए ऐसा नहीं होने दिया जा रहा। इसी बात से नाराज टेंपो चालकों ने रुहेरी पर जाम लगाने की कोशिश की।
सूचना के बाद इंस्पेक्टर योगेश कुमार सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पहले तो उन्हें समझाया, लेकिन उनकी का कुछ टेंपो चालक विरोध करते हुए टीआई पर आरोप लगाने लगे। इस बात से नाराज इंस्पेक्टर ने कड़े शब्दों में उन्हें रोड से हटने को कहा और किसी भी हालत में रोड पर जाम नहीं लगाए जाने की हिदायत दी। जिसके बाद सभी टेंपो चालक रोड से हट गए।