{"_id":"5cdb0f82bdec2207315b5d7a","slug":"111557860226-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टैक्सी के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक टैक्सी के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाइक टैक्सी सेवा शुरू करने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सीएम के जनसुनवाई पोटर्ल पर की गई है और कार्रवाई की मांग की गई है।
स्थानीय चक्की बाजार निवासी विदित माहेश्वरी पुत्र सुशील माहेश्वरी ने शिकायत में कहा है कि 13 सितंबर 2018 को उसके घर पर वरुण त्रिगुणायत व अरुण त्रिगुणायत निवासी भूरापीर हाथरस के अलावा संजय भाटी निवासी गांव चिती थाना दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर आए। यह लोग उससे बोले कि हम गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लि.कं. में डायरेक्टर हैं। हमारी कंपनी ने बाइक टैक्सी सेवा शुरू की है। आरोप है कि इन लोगों ने विदित व उसके दोस्त ललित पौरुष को एक परफोरमा दिया। जिसमें 62,100 रुपये एक बाइक लगाने पर 9,765 रुपये हर माह देने का वादा एंगीमेंट के साथ किया था।
अरुण और वरुण ने कहा कि वह हाथरस के रहने वाले हैं। हमने उक्त कंपनी के माध्यम से लाखों रुपये कमाए है। इन लोगों ने बातोें में लेकर साजिश कर विदित से वरुण ने 2,34,700 रुपये ले दिए। इसके अलावा 2,62,100 खाते द्वारा, विदित की दादी गायत्री देवी के 62,100 उसकी मां निशा माहेश्वरी के 62,100 अपने अपने बचत खातों से नेफ्ट के माध्यम से गर्वित कंपनी के खाते में निवेश करवाया। आरोप है कि कुछ माह बाद खातों में किश्त आने के बाद रुपये आना बंद हो गया।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि वरुण व अरुण और इनके सहयोगी से संपर्क करने पर यह लोग टालमटोल करते हैं और यह लोग अपने घर नहीं मिलते हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वरुण, अरुण व संजय भाटी का एक संगठित गिरोह है। इन लोगों ने फर्जी अभिलेख देकर लाखों रुपये की ठगी की है। प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।