{"_id":"5b198a844f1c1b614d8b52fa","slug":"101528400516-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक पोस्ट: एसपी ने सीओ को सौंपी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक पोस्ट: एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के जिला प्रभारी शिवम वशिष्ठ की शिकोहाबाद में सड़क हादसे में मौत के बाद फेसबुक पर उन्हें लेकर किए गए अभद्र पोस्ट के मामले की जांच एसपी घुले सुशील ने सीओ को सौंप दी है।
बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसपी से मिलकर इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने से पहले मामले की जांच करना चाहती है। जिस एकाउंट से इस तरह के पोस्ट किए गए, उस पर हैदराबाद के एक मुस्लिम नेता का फोटो लगा है।
पुलिस अब जांच कर रही है कि यह अकाउंट कहीं फेक तो नहीं। साथ ही उन एकाउंट की भी जांच-पड़ताल की जा रही है जिन पर इस तरह के पोस्ट किए गए हैं। मालूम हो कि शिवम की मौत को ईश्वर का न्याय बताकर किए गए पोस्ट से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता इस तरह के पोस्ट को भड़काऊ बताकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।