फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Created ruckus by stunting by climbing on roadways bus

Hathras News: रोडवेज बस पर चढ़कर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 07:33 PM IST
सार

बस स्टैंड के पास 28 अप्रैल रात को काफी संख्या में आए युवाओं ने एक रोडवेज बस को रोक लिया। वह बस की छत पर चढ़ गए। छत पर काफी देर तक स्टंट किए और जमकर हुड़दंग किया।

विज्ञापन
Created ruckus by stunting by climbing on roadways bus
पांच आरोपी दबोचे - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास 28 अप्रैल देर रात कई युवक रोडवेज बस की छत पर चढ़ गए। बस पर स्टंटबाजी करते हुए जमकर हुड़दंग किया। मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बस स्टैंड के पास 28 अप्रैल रात को काफी संख्या में आए युवाओं ने एक रोडवेज बस को रोक लिया। वह बस की छत पर चढ़ गए। छत पर काफी देर तक स्टंट किए और जमकर हुड़दंग किया। हंगामे के चलते आगरा-अलीगढ़ रोड पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मामले में आरोपी शिवम पुत्र अनिल, सतेंद्र पुत्र सीताराम, योगेश पुत्र श्रीराम निवासीगण नगला कुवर्जी, महेश पुत्र रामवीर निवासी नाई का नगला, रजनी कांत पुत्र मनोज कुमार निवासी लाला का नगला थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। जिसमें कुछ युवा रोडवेज बस पर चढ़कर स्टंटबाजी और हंगामा कर लोगों को परेशान कर रहे थे। कोतवाली सदर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed