{"_id":"584ee5984f1c1bb324649c3a","slug":"created-a-stir-in-the-notice-171-people-have-accumulated-arrears","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस से मचा हड़कंप, 171 लोगों ने जमा किया बकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस से मचा हड़कंप, 171 लोगों ने जमा किया बकाया
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
बिजली महकमे के चतुर्थ खंड द्वारा अखबारों में नोटिस जारी किए जाने के बाद बिजली बिल बकाएदारों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को कस्बे के 171 बकाएदारों ने मुरसान रोड स्थित बिजली दफ्तर पर पहुंचकर करीब 2,53,000 रुपये का बकाया जमा किया।
एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि कुछ ऐसे उपभोक्ताओं ने भी बकाया जमा किया है, जो कि काफी समय से विद्युत टीमों की छापेमारी में भी नहीं मिल रहे थे। उन्हाेंने बताया कि बकाएदारों से वसूली के लिए उच्चाधिकारियों के कड़े निर्देश हैं। बकाएदार अपना बिल अतिशीघ्र जमा कर दें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, शहर के अन्य हिस्सों में भी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर राजस्व वसूली की।
वहीं बिजली महकमे के चतुर्थ खंड के एसडीओ हरिओम सोनी व अवर अभियंता प्रहलाद सिंह ने विद्युत कर्मियों के टीम के साथ सोमवार को कस्बा सादाबाद में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में पूर्व में बकाए के कारण काटे गए कनेक्शन फिर से अवैध रूप से संचालित पाए गए।

जिन लोगों के कनेक्शन बिना बकाया किए चलते पाए गए, वह बिल जमा करने संबंधी कोई भी कागजात बिजली अफसरों को नहीं दिखा सके। एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि सलेमपुर रोड शिवगली, सलेमपुर रोड महावीर गली, सलेमपुर रोड, आगरा बाईपास रोड, नई बस्ती सुभाष गली, डाक खाना रोड सादाबाद, डाकखाना रोड, सुभाष गली त्यागी कॉलोनी के पास, गली पंडितान और
गौतम नगर में दस उपभोक्ताओं के कनेक्शन पूर्व में हजारों रुपये के बकाए के चलते काट दिए गए थे, लेकिन यह कनेक्शन सोमवार को चलाए गए अभियान में बिना बकाया जमा किए ही चलते पाए गए। इन उपभोक्ताओं का यह कृत्य धारा 138 बी के अंतर्गत आता है। इन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई के लिए एक तहरीर सादाबाद कोतवाली में दी गई है।