{"_id":"67af7740c77aac0b84094e09","slug":"craze-for-collecting-photos-of-women-feet-caught-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के पैरों की फोटो देखने का आदी: दोस्ती करता, मांगता पैर की फोटो, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के पैरों की फोटो देखने का आदी: दोस्ती करता, मांगता पैर की फोटो, दबोचा
Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
सार
व्यक्ति ने उसको स्नैप चैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। महिला ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी ने स्नैप चैट पर महिला से चैटिंग शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद आरोपी महिला के पांवों की फोटो मांगने लगा। फोटो के एवज में रुपये देने की बात करने लगा।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं के पैरों के फोटो संकलित करने की सनक रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके मोबाइल से महिलाओं के पैरों के 1000 फोटो मिले हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
एक महिला ने एक फरवरी को साइबर अपराध थाने में सूचना दी थी कि 24 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने उसको स्नैप चैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। महिला ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी ने स्नैप चैट पर महिला से चैटिंग शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद आरोपी महिला को अश्लील कमेंट भेजने लगा और उसके पांवों की फोटो मांगने लगा। फोटो के एवज में रुपये देने की बात करने लगा। पैरों की फोटो न देने पर चैट को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने टेक्नीकल इंटेलीजेंस के माध्यम से ट्रेस कर आराेपी दीपक शर्मा को रुहेरी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसके अंदर महिलाओं के पैरों की फोटो देखने का मनोविकार है। वह ऑफलाइन व ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से मित्रता कर उनके पैरों के फोटो की मांग करता है और फोटो न देने पर धमकी भी देता है।
विज्ञापन