{"_id":"605b7c938ebc3e590c0a1934","slug":"corp-destroy-due-to-rain-and-storm-shaphu-news-ali2594775188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन
आंधी-ओला से बर्बाद फसल।
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
तेज आंधी और बारिश के साथ गिरे ओलों ने मंगलवार की शाम को क्षेत्र में फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई गांवों में तो गेहूं की फसल आंधी और ओलों की मार से बिछ गई है। जिन गांवों में आलू की खोदाई अभी तक नहीं हो पाई है, वहां आलू की फसल भी कुदरत की मार से प्रभावित हुई है।
धाधऊ के किसान मोनवीर सिंह का कहना है कि इस बार वैसे ही आलू सस्ता होने से किसान परेशान था। रही-सही कसर ओलावृष्टि ने पूरी कर दी है। आंधी और बारिश से कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ भी टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कस्बे के अलावा कई गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे।
बिजली कर्मियों की टीमें बुधवार को सुबह से ही पेट्रोलिंग में जुटी रहीं। सुबह 10 बजे तक कस्बा और आसपास के कुछ गांवों की ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। हालांकि जेई प्रह्लाद सिंह का कहना है कि आंधी से जिन जगहों पर भी विद्युत आपूर्ति में व्यवधान हुआ है, उन सभी जगहों पर व्यवधान को दूर करके विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया।