फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cooperative society elections: Voting will be held today in 25 wards of seven societies

सहकारी समिति चुनाव : सात समितियों के 25 वार्डों में आज होगा मतदान

Sat, 18 Mar 2023 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society elections: Voting will be held today in 25 wards of seven societies
सहकारी समितियों पर संचालन समिति के चुनाव के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान होगा। क्षेत्र की सात समितियों के 25 वार्डों में मतदान होना है। अन्य समितियों के 100 से ज्यादा वार्डों पर संचालन समिति का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन

सहकारी समिति चुनाव को लेकर ताल ठोक रहे प्रत्याशी वोटरों को साधने में लगे हुए हैं। 18 मार्च शनिवार को क्षेत्रीय समितियों पर संचालन समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रशासन सहकारी समिति चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। क्षेत्र की 16 समितियों में से 15 समितियों पर संचालन समिति, सभापति और उप सभापति का चुनाव होना है। समिति के प्रत्येक 9 वार्डों में एक-एक सदस्य चुना जाएगा। समिति के 9 सदस्यों में से सभापति और उपसभापति का चुनाव होगा। आत्मनिर्भर सहकारी समिति अतुर्रा, मीरपुर, वेदई, छावा, गोविंदपुर, भुर्रका, तसींगा, गढ़ उमराव के सभी 9 वार्डों में संचालन समिति का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। यहां संचालन समिति की औपचारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन

अन्य सात समितियों के 25 वार्डों में चुनाव होगा। समिति सादाबाद के दो, नगला बीरबल के चार, बोहरे के बास के पांच, बरौस के तीन, मई के एक, बिसावर के एक वार्ड में संचालन समिति के लिए मतदान होगा। इसके अलावा कुरसंडा समिति के 9 वार्डों में चुनाव होना है। यहां के किसी वार्ड में कोई निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ। कुल मिलाकर 25 वार्डों में वोट डाले जायेंगे। आत्मनिर्भर सहकारी समिति तसींगा के सभी वार्डों में महिला संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। संचालन समिति सदस्य के रूप में चुनाव लड़ रहे दावेदार अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। शनिवार को सुबह 10:00 बजे से पूरी तैयारी और कड़ी सुरक्षा के बीच समितियों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed