{"_id":"642855daa789be299e077434","slug":"controversy-among-children-over-the-glass-of-e-rickshaw-sticks-and-sticks-six-people-injured-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ई-रिक्शा के शीशे को लेकर बच्चों में विवाद, चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ई-रिक्शा के शीशे को लेकर बच्चों में विवाद, चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल
Sat, 01 Apr 2023 09:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
ई-रिक्शा के शीशा को फोड़ने के लिए कुछ बच्चों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के मुनीर खां, चांद बानो व इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के दानिश व नसरुद्दीन एवं मदीना घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सासनी में ई-रिक्शा के शीशे को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
ग्राम गढ़ौआ में शनिवार को ई-रिक्शा के शीशा को फोड़ने के लिए कुछ बच्चों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के मुनीर खां, चांद बानो व इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के दानिश व नसरुद्दीन एवं मदीना घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षकण कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
