फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Contractor pasted notice for cleaning workers not returning to work

सफाई कर्मियों के काम पर नहीं लौटने पर ठेकेदर ने किया नोटिस चस्पा

Wed, 11 Aug 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Contractor pasted notice for cleaning workers not returning to work
आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों के काम पर नहीं लौटने पर उनके लिए चेतावनी नोटिस चिस्पा करता प्रदाता एजे - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चेयरमैन एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के मध्य हुए समझौते के बाद जब मंगलवार की सुबह कर्मी काम पर नहीं लौटे तो प्रदाता एजेंसी ठेकेदार बहादुर सिंह ने 48 घंटों का समय देते हुए नगर पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर एक नोटिस चस्पा किया है।
इस नोटिस में कहा गया है कि कर्मचारियों की सभी मांगें मानने के बावजूद वह काम पर नहीं लौटे हैं। यदि वह 48 घंटों तक वह काम पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवा प्रदाता एजेंसी से पृथक कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रदाता एजेंसी द्वारा दो माह का मानदेय नहीं देने पर सफाई कर्मियों ने 16-28 जुलाई तक नगर में सफाई करना बंद कर दिया था। एसडीएम सादाबाद अंजलि गंगवार से वार्ता करने के एवं दो माह का मानदेय मिलने के बाद आउटसोर्सिग सफाई कर्मियों ने नगर में सफाई करना प्रारंभ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 01 अगस्त से तीन माह का मानदेय का नहीं मिलने का बहाना बना कर एक फिर इन्होंने नगर में सफाई कार्य बंद कर दिया। 10 अगस्त की दोपहर को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी के मध्य हुई वार्ता में कर्मियों की सभी मांगे मानने के बाद भी वे काम पर नहीं लौटे हैं। नोटिस की कॉपी डीएम, एसडीएम हाथरस, एसडीएम सादाबाद अधिशासी अधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहपऊ को भी प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed