फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Continuation of fault in lines continues tantrums showing electricity from city to countryside

Hathras News: लाइनों में फॉल्ट का सिलसिला जारी, शहर से देहात तक बिजली दिखा रही नखरे, लोग झेल रहे मुश्किलें

Sun, 19 Mar 2023 03:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 03:33 AM IST
सार

हाथरस में 64 बिजलीघरों पर करीब चार सौ संविदा कर्मियों की तैनाती है। अब संविदा कर्मी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है। शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Continuation of fault in lines continues tantrums showing electricity from city to countryside
ओढपुरा बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में बिजली कर्मियों की हड़ताल का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की लाइनों में फॉल्ट का बढ़ गए हैं। इस कारण शहर से देहात तक बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जिले में 64 बिजलीघरों पर करीब चार सौ संविदा कर्मियों की तैनाती है। अब संविदा कर्मी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है। शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। शनिवार को भी हाथरस शहर, सासनी, सिकंदाराराऊ, चंदपा, मुरसान आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के चलते कई घंटे बिजली गुल रही। इस कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों को सुपरवाइजर ने हड़काया
बिजली कर्मचारियों का जब धरना चल रहा था। इसी दौरान संविदा कर्मियोंं को सुपरवाइजर द्वारा हटाने की बात कही गई थी। आनन-फानन में सुपरवाइजर को विद्युतकर्मियों ने ग्रुप से बाहर किया। साथ ही संविदा कर्मियों से यह कहा गया कि किसी भी सुपरवाइजर के दबाव में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फॉल्ट दूर नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण बिना बिजली के काफी देर तक रहना पड़ रहा है। हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक इंतमजाम किए जाए। - गोपी पंडित, उपभोक्ता
एक तो वैसे बिजली की लाइनें जर्जर हालत में है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की लाइनें जवाब दे रही है। हड़ताल के चलते बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। - संजीव शर्मा, उपभोक्ता

कर्मियों की हड़ताल के चलते बिल जमा भी नहीं हो रहे हैं। इस कारण पेनल्टी के साथ बिल जमा करना पड़ेगा। हड़ताल के साथ आम उपभोक्ताओं का भी ध्यान रखा जाए। ताकि कामकाज चलता रहे। - सुनील पाली, उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed