{"_id":"dddea1b0a1e9cd88596a4a69a3dd537d","slug":"consumers-complain-of-not-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को बिल न देने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को बिल न देने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम को शहर में दुकानदारों द्वारा ग्राहक को खरीदे गए सामान व भुगतान का बिल न देने की शिकायत की। आप नगर संयोजक नीरज कुमार ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि शहर में कोई भी दुकानदार उपभोक्ताओं को क्रय सामग्री व उसके भुगतान का बिल नहीं देते। बिल मांगने पर दुकानदार अतिरिक्त शुल्क की मांग करते हैं, जो कि सही नहीं है। इसलिए उपभोक्ता हित में शहर के दुकानदारों को ग्राहकों को खरीदी गई सामग्री का बिल दिए जाने के आदेश दिए जाएं, जिससे न सिर्फ राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि मिलावटखोरी और घटतोली जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन