{"_id":"67b9b8f5e232db2dcf0b7231","slug":"construction-work-will-be-done-in-three-civic-bodies-including-hathras-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 1.68 करोड़ से हाथरस सहित तीन निकायों में होंगे निर्माण कार्य, ओपन जिम के साथ होंगी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 1.68 करोड़ से हाथरस सहित तीन निकायों में होंगे निर्माण कार्य, ओपन जिम के साथ होंगी दुकान
Sat, 22 Feb 2025 05:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 05:16 PM IST
सार
नगर पालिका हाथरस क्षेत्र में तीन स्थानों पर ओपन जिम का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले की तीन नगर निकायों में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत युवाओं के लिए ओपन जिम के साथ ही दुकान, कौशल विकास केंद्र व कुछ सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस योजना में हाथरस नगर पालिका के साथ नगर पंचायत मुरसान और सहपऊ को शामिल किया गया है। इन तीनों जगहों पर यह कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत नगर पालिका हाथरस क्षेत्र में तीन स्थानों पर ओपन जिम का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर पंचायत मुरसान में अर्बन प्लाजा के तहत दुकानों का निर्माण 39 लाख रुपये से किया जाएगा। 10 लाख रुपये से ओपन जिम और 23 लाख रुपये से कौशल विकास केंद्र बनाया जाएगा। सहपऊ नगर पंचायत में गढ़ी खेड़ा पार्क का सुंदरीकरण होगा। इसमें ओपन जिम, झूला, दीवार व रेलिंग तार व फेंसिंग आदि का काम कुल 63.56 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एक छोटी सड़क का निर्माण करीब छह लाख रुपये से होगा। इस प्रकार कुल 171.56 लाख रुपये की लागत से सभी निर्माण कार्य किए जाएंगे। शासन स्तर से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही इन निर्माण कार्याें की शुरुआत हो जाएगी।