फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressionals boil in Priyanka's custody

प्रयिंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजनों में उबाल

Sat, 20 Jul 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congressionals boil in Priyanka's custody
प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने घंटाघर पर धरना देकर जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को यहां भी कांग्रेसजनों में गुस्सा फैल आ गया। कांग्रेसजनों ने घंटाघर पर धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले एसडीएम सासनी को कांग्रेसजनों ने ज्ञापन भी सौंपा।
जैसे ही स्थानीय कांग्रेसजनों को यह सूचना मिली कि प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है तो आक्रोशित हो गए। यह कांग्रेसी शहर में कई स्थानों पर होते हुए घंटाघर पहुंचे और वहां धरना देकर बैठक गए। वहां कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेसजनों का कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार तानाशाह हो गई है। अपराधों को रोक नहीं पा रही। अब प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर सरकार ने तानाशाही रवैये का परिचय दिया है। इस दौरान वहां एसडीएम सासनी व सीओ सिटी भी आ गए। कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। बाद में यह कांग्रेसी धरने से उठ गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, नगराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, बीना गुप्ता एडवोकेट, जय शंकर पाराशर, आरके राजू, अनुज संत, अशोक कुमार गुप्ता, राधेश्याम अग्निहोत्री, नारायण प्रसाद पिप्पल, शिव कुमार दीक्षित, डॉ. मुकेश चंद्रा, हरिशंकर वर्मा, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, संजीव आंधीवाल, ललतेश गुप्ता, सभासद विनोद कर्दम, सत्यप्रकाश रंगीला, गिरिराज सिंह गहलोत, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे। इसके बाद कांग्रेसजनों ने नयागंज पहुंचकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और फिर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और कांग्रेसजनों में चली लुकाछिपी
हाथरस। पुलिस और कांग्रेसजनों के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। पुलिस को जब यह पता चला कि कांग्रेसी एकत्रित होकर प्रदर्शन आदि कर सकते हैं तो कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस पहुंच गई और वहां से उनकी निगरानी करने लगी, फिर भी कांग्रेसी घंटाघर तक पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए। इसी तरह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कांग्रेसियों ने नयागंज पर भी पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed