{"_id":"5e1e099d8ebc3e4af3409251","slug":"congress-work-will-go-to-village-to-strong-party-sadabad-news-ali224054096","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक भोलेश्वर भवन में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और जनहित में जनसमस्याओं को जोर-शोर से उठाने पर बल दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही गांव-गांव जाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि हाथरस जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इस दौरान पार्टी की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पार्टी को मजबूत करने का यह अभियान जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता को भाजपा के शासन में हो रहे अत्याचार, अपराधों की जानकारी देंगे। सपा बसपा सरकारों के बाद अब भाजपा सरकार में भी सभी वर्ग के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है।
पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की असफलताओं को गिनाने का काम करेगी। आवारा गोवंश पालने के लिए सरकार महज 30 रुपये रोज देकर मजाक कर रही है, लेकिन गोवंश को पालने के लिए 200 रुपये रोज की जरूरत पशुपालकों को है। 2017 में पशु पैंठ में गैर दुधारू गोवंश की खरीद फरोख्त को बंद करने के शासनादेश को भी सरकार को वापस लेना चाहिए, तब ही इन आवारा गोवंश के आतंक से किसानों को राहत मिल सकती है। नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि नगर में पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। बैठक में सादाबाद, सहपऊ के ब्लाक अध्यक्ष व कार्य समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णकांत शर्मा ने की। बैठक मेें रघुवीर प्रसाद गौतम, केशवदेव चतुर्वेदी, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, हरिओम फौजी, जैनुद्दीन एडवोकेट, पं. अनुज शर्मा एडवोकेट, अवधेश गहलोत, हरीशंकर वर्मा, सुखदेव शर्मा, गिरीश दीक्षित, रमेशचंद्र शर्मा, मनोज गौतम, कमल रावत, देवेश शर्मा, दीपू शर्मा, विनीत गौतम, नारायण सिंह गौतम, नवीन कुमार एडवोकेट, मुन्ना मास्टर, मुकुल दीक्षित, जोया खान, सना वारसी, सवा बेग, कृष्णा गुप्ता, बीना एडवोकेट, ओम चौधरी, विकास चौधरी, संतोष शर्मा, घनश्याम शर्मा, हाजी अब्दुल मौजूद आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।