फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress shared the video of the girl pulling her scarf

किशोरी का दुपट्टा खींचा: कांग्रेस ने वीडियो साझा कर प्रदेश सरकार को घेरा, एक गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2025 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 09:49 PM IST
सार

कांग्रेस ने एक्स पर इस घटना का वीडियो साझा कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इधर, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Congress shared the video of the girl pulling her scarf
किशोरी से अभद्रता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में आगरा रोड पर गांव मीतई के निकट 2 मार्च को टेंपो में बैठी किशोरी का दुपट्टा खींचने और पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने एक्स पर इस घटना का वीडियो साझा कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इधर, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


2 मार्च को सादाबाद से एक किशोरी टेंपो में बैठकर हाथरस आ रही थी। टेंपो में बैठे एक शराबी मनचले ने उससे छेड़खानी की। मीतई के निकट मनचले ने किशोरी का दुपट्टा खींचकर उसे टेंपो से उतार लिया और अभद्रता करने लगा। आरोपी ने किशोरी को पीटा भी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


इसका संज्ञान लेते हुए कांग्रेस ने वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया। पोस्ट में शासन प्रशासन और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला गया है। कांग्रेस ने कमेंट करते हुए कहा है कि हाथरस में दबंगों ने एक बेटी को सरेराह सड़क पर पटक पटककर पीटा। इन दबंगों में कानून या शासन-प्रशासन का कोई डर नजर नहीं आ रहा है। योगी आदित्यनाथ का बनाया हुआ यह प्रदेश सचमुच महिलाओं के लिए नर्क से भी बदतर बन चुका है। यहां कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। इधर, इस मामले में थाना चंदपा पुलिस ने प्रिंस निवासी मीतई को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed