फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   congress leader gave a letter to release their leader

प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 May 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
congress leader gave a letter to release their leader
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार ज्योत्सना सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा एडवोकेट और प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट ने कहा कि 19 मई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और हाथरस के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जो कि निंदनीय है।

यदि तत्काल प्रभाव से इन कांग्रेसी नेताओं की रिहाई ना की गई, तो जिले के समस्त कांग्रेसी आंदोलन और गिरफ्तारी देने के लिए के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में कोरोना वायरस के इस संकट में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापसी के लिए बसों की अनुमति प्रदान ना करने को निंदनीय बताया गया और बसों को अनुमति प्रदान करने की मांग की गई। इस मौके पर जैनुद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed