फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress angry due to change in Land Management Act

Hathras News: भूमि व्यवस्था अधिनियम में परितर्वन से कांग्रेसियों में आक्रोश

Sat, 18 Mar 2023 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Congress angry due to change in Land Management Act
ओसी कलेंक्ट्रेट को ज्ञापन देते कांगेसी। - फोटो : संवाद
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 में सरकार द्वारा परिवर्तन करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्यपाल के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 में परिवर्तन किया जा रहा है। अब तक प्रावधान था कि यदि कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति अपनी जमीन को बेचता है तो जिलाधिकारी से स्वीकृति लेनी होती है। जिलाधिकारी देखते है कि उस व्यक्ति के पास 3.125 एकड़ जमीन है या नहीं। इसके अलावा अन्य भी विकल्प हैं।
विज्ञापन

उसके उपरांत ही वह व्यक्ति अपनी जमीन बेच सकता है, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इसमें संशोधन किया जा रहा है। इसके के लिए जिलाधिकारी की स्वीकृति नहीं लेनी होगी। धनाढ्य लोग इसका दुरुपयोग करेंगे। इससे सिद्ध हो गया है कि यह सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को मजबूत करने का काम कर रही है। ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, योगेश कुमार ओकत्ने, कृष्णा गुप्ता, आमना बेगम, बीना गुप्ता एड, इकबाल अहमद शोकिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed