फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congestion on the clinic after death of patient

मरीज की मौत के बाद क्लीनिक पर हंगामा 

Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
 Congestion on the clinic after death of patient
मरीज की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala
   
विज्ञापन

 अलीगढ़ रोड स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि इलाज में लापरवाही की गई है। काफी देर तक शव क्लीनिक के बाहर रखा रहा। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। दूसरी ओर चिकित्सक का कहना है कि इलाज में लापरवाही का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।       

गांव गढ़ी परती निवासी करीब भीष्म (55) पुत्र पीतांबर का उपचार पिछले काफी समय से डॉ. आरपी गुप्ता के यहां चल रहा था। बुधवार की रात जब भीष्म को बुखार आया तो सुबह करीब आठ बजे भीष्म को उनकी पत्नी सर्वेश डॉक्टर के यहां ले आईं। करीब 12 बजे क्लीनिक में ही भीष्म की मौत हो गई। मृतक के बेटे टिंकू ने का आरोप है कि गलत इलाज के कारण उसके पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन


शव को परिजन काफी देर तक क्लीनिक के बाहर रखे रहे। यह देख क्लीनिक का पूरा स्टाफ वहां से अन्यत्र चला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की। एसओ योगेश सिरोही ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मरीज पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। बाद में करीब दो बजे वे लोग शव लेकर चले गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

    

- इस मरीज की स्थिति ठीक नहीं थी। उस समय मरीज के मुंह से झाग निकल रहा था। मैंने उसको जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने उसको रिक्शे से जबरन उतार लिया। तभी मरीज की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही की बात बिल्कुल गलत है। मौके पर मौजूद काफी लोगों ने यह सब देखा है। 

-डॉ. आरपी गुप्ता, चिकित्सक।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed