फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   condition of the wards of Hathras city

Hathras News: शहर के वार्डों का हाल-बेहाल, कहीं सड़क नहीं बनी तो कहीं नाला निर्माण ने बढ़ाई मुश्किल

Sat, 30 May 2026 04:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 30 May 2026 04:36 PM IST
सार

बलराम कॉलोनी में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। अभी तक यहां का मार्ग कच्चा है, जिससे जलभराव के दौरान यहां कीचड़ हो जाता है और निकलना मुश्किल हो जाता है। आवास-विकास कॉलोनी में सेक्टर 2, 3 व 4 की गलियों में कई महीनों से पानी भर रहा है। नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार में शामिल हुए गांव मीतई का बुरा हाल है।

विज्ञापन
condition of the wards of Hathras city
बलराम कॉलोनी की कच्ची सड़क, गांव मीतई की गली में गंदगी का अंबार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद के दावों के विपरीत शहर के विभिन्न वार्डों में जनता सड़क, जलनिकासी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाने के बाद भी स्थानीय निवासियों को सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। कहीं शिकायत के बावजूद सड़क नहीं बन रही तो कहीं नाला निर्माण ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा रखी हैं। पेश है शहर के तीन अलग-अलग वार्डों से हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट..

विज्ञापन

बलराम कॉलोनी वाली सड़क का आगणन तैयार है। अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास करा जल्द से जल्द सड़क को बनवाया जाएगा। आवास-विकास कॉलोनी व मीतई की समस्या को भी जल्द दूर कराया जाएगा।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

विज्ञापन


वार्ड-13 : आईजीआरएस पर शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क
बलराम कॉलोनी में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। अभी तक यहां का मार्ग कच्चा है, जिससे जलभराव के दौरान यहां कीचड़ हो जाता है और निकलना मुश्किल हो जाता है। इलाके के अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष जून 2025 में इस सड़क का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया था। 8.9 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ था, लेकिन इसे बोर्ड की बैठक में ही नहीं रखा गया, इसलिए सड़क नहीं बनी। वह लगातार आईजीआरएस पोर्टल के अलावा मुख्यमंत्री व पीएम को शिकायत भेज रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-3 : ठेकेदार ने खोद डाली सड़क, जलभराव
आवास-विकास कॉलोनी में सेक्टर 2, 3 व 4 की गलियों में कई महीनों से पानी भर रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि फरवरी में ठेकेदार ने पाइपलाइन के लिए सीसी सड़क ही उखाड़ दी है, उसे बनाया नहीं है। अब नाला निर्माण चल रहा है, जिससे गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। यह पानी घरों में पहुंच रहा है। बीमारियों का खतरा है, जिस कारण बच्चे घर से भी नहीं निकल रहे। कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका के अध्यक्ष व ईओ से भी शिकायत की है।

वार्ड-6 सड़क बनने से नीचे रह गई गली, जलभराव
नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार में शामिल हुए गांव मीतई का बुरा हाल है। यहां देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में मीतई-पत्तीगढ़ी वाली सडक़ का निर्माण किया गया है। यह सडक़ गली से दो फुट ऊंची बना दी गई है, जिससे सभी गलियां नीचे पड़ गई हैं। अब इन गलियों का पानी नालियों तक नहीं पहुंच रहा। इससे हर समय जलभराव व कीचड़ की स्थिति रहती है। इस संबंध में वे नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर सांसद तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed