{"_id":"6a02b7fe6d04ca381301fa95","slug":"condition-of-hathras-tehsil-complex-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: एसडीएम-सीओ के हैं दफ्तर, फिर भी नहीं सुरक्षा, तहसील परिसर में सबसे पीछे बना है सखी वन स्टॉप सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: एसडीएम-सीओ के हैं दफ्तर, फिर भी नहीं सुरक्षा, तहसील परिसर में सबसे पीछे बना है सखी वन स्टॉप सेंटर
Tue, 12 May 2026 10:49 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 12 May 2026 10:49 AM IST
सार
सखी वन स्टॉप सेंटर तहसील परिसर में सबसे पीछे बनाया गया है। भवन के तीनों तरफ बड़ी झाड़ियां हैं और एक तरफ विनियमित क्षेत्र का भवन बना हुआ है। वन स्टॉप सेंट के परिसर की बाउंड्री पांच फुट ऊंची है, जिसे आसानी से फांदा जा सकता है। गेट खोलने के बाद पीछे बाउंड्री से कूदकर दोनों युवतियां फरार हो गईं।
विज्ञापन
तहसील परिसर में बना सखी वन स्टॉप सेंटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सखी वन स्टॉप सेंटर के दरवाजे की कुंडी उखाड़कर दो युवतियां भाग गईं। सासनी में उन्हें तलाश लिया गया। हाथरस तहसील परिसर की सुरक्षा में सेंध का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में हुईं घटनाएं यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर चुकी हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यलय होने के बावजूद यहां से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। तहसील परिसर की बाउंड्री छोटी है। कोई भी फांद कर आ-जा सकता है। यही स्थिति यहां बने वन स्टॉप सेंटर की है। इसकी सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
सखी वन स्टॉप सेंटर तहसील परिसर में सबसे पीछे बनाया गया है। भवन के तीनों तरफ बड़ी झाड़ियां हैं और एक तरफ विनियमित क्षेत्र का भवन बना हुआ है। वन स्टॉप सेंट के परिसर की बाउंड्री पांच फुट ऊंची है, जिसे आसानी से फांदा जा सकता है। गेट खोलने के बाद पीछे बाउंड्री से कूदकर दोनों युवतियां फरार हो गईं। जानकारी के अनुसार गार्ड बाहर बैठने की बजाए अपने कमरे में था तथा सो रहा था। मिशन शक्ति का हिस्सा होने के बाद भी इस केंद्र की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई। जबकि पूर्व में भी तहसील परिसर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... बड़ी लापरवाही: दरवाजे की कुंडी उखाड़ वन स्टॉप सेंटर से भाग गईं दो युवतियां, सीसीटीवी कैमरों से की तलाश
विज्ञापन
निबंधक कार्यालय में हुई थी चोरी
तहसील परिसर में पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। तीन फरवरी 2025 की रात तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अभिलेखागार कक्ष की दीवार में कूमल लगाकर चोरी की थी। यहां से चार लाख चार हजार रुपये नकद, सीसीटीवी, डीवीआर व अन्य सामान चोर ले गए थे। इस घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।
कार से चोरी हुए थे 3.16 लाख रुपये
तहसील में 2 दिसंबर 2025 की दोपहर दिनदहाड़े शातिर चोर एसडीएम कार्यालय के सामने खड़ी कार से 3.16 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। सादाबाद के कुछ लोग प्लॉट का बैनामा करने तहसील आए थे। पार्टी से प्राप्त रुपये कार में रख दिए थे, जिसे चोर शीशा तोड़कर ले गए थे।