फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   condition of Hathras Awas Vikas Colony

Hathras: खोदकर छोड़ दी सड़क, दलदल व उबड़-खाबड़ रास्ते से निकल रहे राहगीर झेल रहे दिक्कतें, जल निगम मस्त

Sun, 11 Jan 2026 12:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 12:17 PM IST
सार

रजबहा की सड़क व पटरी को भी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दिया गया है। यहां मिट्टी तो भर दी गई है, लेकिन पानी भरने के कारण यह दलदली हो गई है। इस कारण गाड़ी इस गड्ढे में फंस गई।

विज्ञापन
condition of Hathras Awas Vikas Colony
गड्ढे में फंसी कार को धक्का देकर निकालते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस की आवास-विकास कॉलोनी में अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। 10 जनवरी को रजबहा की पटरी पर दलदल व उबड़-खाबड़ रास्ते से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है। घरों के बाहर गड्ढे खोद दिए गए हैं। कुछ दिन पहले खोदाई के दौरान पुरानी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई थी, जिससे सेक्टर दो में पानी भर गया था। मिट्टी व पानी के कारण गलियों में कीचड़ हो गई है, जिससे लोगों का निकला दूभर हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रजबहा की सड़क व पटरी को भी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दिया गया है। यहां मिट्टी तो भर दी गई है, लेकिन पानी भरने के कारण यह दलदली हो गई है। इस कारण शनिवार को गाड़ी इस गड्ढे में फंस गई। दोपहिया वाहन चालकों ने भी उतरकर जैसे-तैसे सड़क पार की। इधर, जल निगम के सहायक अभियंता सौरभ अवस्थी ने बताया कि जल्द काम पूरा कराया जाएगा, जिससे लोगों को समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से स्थानीय लोग परेशान हैं। घरों के आगे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे निकलना भी दूभर हो गया है। गाड़ियां नहीं निकल पा रहीं हैं। शनिवार को गाड़ी गड्ढे में फंस गई।-दीपक सिंह, आवास-विकास कॉलोनी


घरों से वाहन नहीं निकाल पा रहे। खोदाई में निकली मिट्टी ऐसे ही सड़क पर पड़ी है, जिससे कीचड़ हो गया है। पुरानी पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है।-विजेंद्र सिंह, आवास-विकास कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed