{"_id":"5f414fe68ebc3e3d0713eca7","slug":"complaint-register-in-murder-case-sikandhra-rahu-news-ali241814451","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली के हाथरस रोड स्थित गांव बावस निवासी युवक की मौत मामले में मृतक के चाचा ने पांच नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है इसलिए उसे स्पेशल मेडिकल ओपिनियन के लिए भेजा जा रहा है।
बता दें कि 16 अगस्त की सुबह गांव निवासी युवक सौरभ पुत्र रमेख चंद्र घायल खेत में पड़ा मिला था। उसे इलाज के लिए मेडिकल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक के चाचा उमेश कुमार शर्मा ने गांव निवासी प्रेम प्रताप पुत्र कुंवरपाल, देवेंद्र पुत्र कुंवरपाल, सचिन पुत्र रामकिशन, वेद प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश, मोहित पुत्र वेदप्रकाश एवं एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस मामले में कोतवाल प्रवेश राना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात सामने आ रही है। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। गले पर चोट के निशान न होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलतफहमी हो रही है। मृतक के शरीर पर झुलसने की छोटी छोटी निशान पाए गए हैं। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को स्पेशल ओपिनियन के लिए भेजा जा रहा है।