{"_id":"5ea9a8178ebc3e905328f6a5","slug":"complaint-against-30-retailers-hathras-news-ali2324943171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ दी मंडी सचिव ने कोतवाली में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ दी मंडी सचिव ने कोतवाली में तहरीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मंडी समिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा। ऐसे में मंडी समिति प्रशासन ने 30 फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
हाथरस सब्जी मंडी में करीब सब्जी की 300 दुकानें हैं। इन दुकानों से कुछ लोग सब्जियां खरीदकर मंडी में बेचने के लिए लग जाते हैं। इससे वहां पर भीड़ होती है और सोशल डिस्टेंसिंग भी प्रभावित होती है। बुधवार को मंडी में एसडीएम सदर रामजी मिश्र व सीओ सिटी रामशब्द यादव पहुंचे थे और वहां पर हालात को देखकर मंडी सचिव से इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा था। मंडी सचिव ने इन फुटकर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ थाना हाथरस गेट में तहरीर दी है। तहरीर में 30 लोगों के नाम शामिल हैं। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है लिक मंडी में कुछ लोग आढ़तों से सब्जी खरीदकर वहीं बेचने लग जाते है, जिससे वहां भीड़ होती है। इस मामले में तहरीर दी गई है।