फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Communal harmony in mass wedding show

सामूहिक विवाह में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द

Sat, 13 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। मेंडू में सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी झलक देखने को मिली। विवाह स्थल पर एक तरफ हिंदू कन्या अपने वर के गले में माला डाल रही थीं तो दूसरी तरफ मुस्लिम कन्याओं का निकाह पढ़ाया जा रहा था। विवाह स्थल पर दोनों ही समुदाय के लोगों की खूब भीड़ रही। विवाह स्थल पर गरीब कन्याओं की शादी के लिए दान देने वाले दानियों की भी कमी नहीं थी। 

विज्ञापन

वसंत पंचमी के मौके पर कस्बा मेंडू रेलवे फाटक के निकट केशव धाम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विवाह समारोह के दौरान 11 दूल्हों की बरात बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। कस्बा भर में जगह-जगह बारात का स्वागत हुआ। समारोह के दौरान नौ हिंदू कन्याओं का विवाह हुआ और दो मुस्लिम कन्याओं का निकाह पढ़ाया गया। आयोजक प्रमोद कुमार मित्तल गुड्डा लाल, ब्रजबिहारी मित्तल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद कुमार शर्मा एडवोकेट, श्यामबिहारी मित्तल, सोनू अग्रवाल, महीपाल प्रजापति ने नवदंपति को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी आशीर्वाद देने पहुंचे। आयोजकों ने सभी 11 कन्याओं को घरेलू सामान और आभूषण भी दिए। विवाह में गोविंद अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, राजीव जैन, कैलाश चंद्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, भगतराम अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, मोहन लाल अग्रवाल, सुकांत बाबू अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed