{"_id":"5c509fb7bdec222c57232e9c","slug":"comment-on-the-woman-going-to-the-rickshaw-batman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शे में जा रही युवती पर किया कमेंट, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शे में जा रही युवती पर किया कमेंट, बवाल
Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर रिक्शे में जा रही युवती पर दूसरे समुदाय के युवक ने कमेंट कर दिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पीट डाला और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला चूंकि दो समुदायों के बीच का था, इसलिए वहां तनाव व्याप्त हो गया और आनन-फानन दुकानें बंद हो गई। यहां पर हुए हंगामे के बाद तीन थानों को पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
रोडवेज बस स्टैंड के सामने से रिक्शे में सवार हो एक युवती अपने भाई के साथ घर जा रही थी। इसी बीच वहां पर दुकान करने वाले चंदू निवासी मधुगढ़ी ने युवती को घूरते हुए कुछ कमेंट पास कर दिया। यह बात युवती ने अपने घर पर बताई तो उसके परिवार के लोग आरोपी के पास आ गए और उसे पकड़ कर पीट डाला। यहां पर आरोपी के साथ भी कुछ लोग आए, जिन्हें युवती के परिजनों के साथ आए लोगों ने दौड़ा दिया।
मामला काफी गंभीर होने के कारण सूचना मिलते ही कोतवाल जेएस पंवार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद सीओ सिटी सुमन कनौजिया भी वहां पहुंच गईं। कोतवाली में आरोपी को लोग पकड़ गए ले आए। यहां पर काफी भीड़ लग गई। वहीं बस स्टेंड के पास मीट की दुकान करने वाले दुकान बंद कर भाग गए। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।