फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cold becomes deadly, 20 die of heart attack in 38 days

Hathras News: जानलेवा बनी ठंड, 38 दिन में 20 की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cold becomes deadly, 20 die of heart attack in 38 days
तापमान में गिरावट हृदय रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नौ दिसंबर से लेकर अब तक जिले में 20 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। यह वह लोग हैं, जिन्हें बागला जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। जिला अस्पताल में रोजाना हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित 75 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, बागला जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण यहां मरीजों को परामर्श नहीं मिल पा रहा। गंभीर मरीजों को तो यहां से रेफर कर दिया जाता है। कई मरीजों की तो सही परामर्श और उपचार न मिलने के कारण जिला अस्पताल में मौत हो जाती है। अगर वक्त पर विशेषज्ञ चिकित्सक से सही उपचार और परामर्श मिल जाए तो इनमें से कुछ की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बागला जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज उपचार के लिए आते हैं। शनिवार को भी यहां कुल 1550 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें करीब 75 मरीज ऐसे थे, जो कि रक्तचाप बढ़ने-घटने के साथ सांस उखड़ने की समस्या से पीड़ित थे, लेकिन इन मरीजों को विशेषज्ञ के अभाव में दूसरे चिकित्सकों से परामर्श लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हार्ट के ज्यादातर मरीज उपचार और परामर्श के लिए निजी चिकित्सकों पर निर्भर हैं। जिला अस्पताल में तो वही मरीज पहुंचते हैं, जोकि निजी चिकित्सकों के यहां महंगा इलाज लेने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, लेकिन वहां भी उन्हें सही परामर्श और उपचार नहीं मिल पाता।
-----

दिसंबर व जनवरी में हार्ट अटैक से इनकी गई जान
- 9 दिसंबर को शहर के चक्की बाजार निवासी 40 वर्षीय चंद्रकांत जैन पुत्र अशोक कुमार जैन की बढ़ते व घटते रक्तचाप के चलते यकायक तबीयत बिगड़ गई। 80 वर्षीय राधारमन चतुर्वेदी पुत्र प्रभुदयाल निवासी जसराना किसी कार्य से हाथरस आए थे। अचानक उनकी भी तबीयत खराब हो गई। दोनों को बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
- 17 दिसंबर को अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव जवाहर निवासी रामप्रकाश (60) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- 19 दिसंबर को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी शैलेंद्र (70) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
-31 दिसंबर को सासनी क्षेत्र के नगला वीरी सहाय निवासी गेंदालाल (45) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई थी।
- 4 जनवरी को नवल नगर निवासी बालारानी (60) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- 10 जनवरी को गांव हरीनगर कॉलोनी निवासी प्रद्युम्न (73) की यकायक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया था। बागला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।


----
जिला अस्पताल में अभी हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। शासन स्तर से तैनाती होने पर ही मरीजों को सुविधा मुहैया हो सकेगी, फिर भी लगातार मरीजों को अन्य चिकित्सकों के माध्यम से परामर्श दिया जा रहा है।
-डाॅ.सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागला जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed