{"_id":"5fde3c278ebc3e3b590a1242","slug":"co-pilot-busy-in-phone-roadways-revenue-fall-hathras-news-ali25155818","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों को बैठाने की बजाय फोन में व्यस्त रहते हैं परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों को बैठाने की बजाय फोन में व्यस्त रहते हैं परिचालक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एंड्रायड फोन ने हाथरस डिपो के रेवेन्यू का गणित बिगाड़ दिया है। परिचालक सवारियों को बैठाने की बजाय फोन में व्यस्त रहते हैं। इस कारण लोड फैक्टर व इनकम में गिरावट आई है। अब पचास प्रतिशत से कम लोड फैक्टर लाने वालों पर अफसरों की सीधी नजर है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 83 बसें है। जिनमें काफी बसें लोकल व कई बसें लंबे रूट पर संचालित होती है। एक तरफ सर्दी के चलते लोग घरों से कम निकल रहे हैं वहीं बाकी कसर परिचालक पूरी कर दे रहे हैं। अधिकांश परिचालक सवारियों को बैठाने की बजाय फोन में व्यस्त रहते हैं। इस कारण यात्रियों को निगम की सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे रोडवेज के राजस्व में गिरावट आई है।
व्हाट्सएप ग्रुप में चेकिंग की जानकारी करते हैं साझा
डिपो कर्मियों की मानें तो परिचालकों ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बना रखे हैं। इन ग्रुपों पर बसों के संचालन से लेकर चेकिंग की जानकारी आपस में परिचालक साझा करते हैं। ग्रुपों में सूचना मिलने के बाद परिचालक बिना टिकट यात्रियों की टिकट तत्काल तैयार कर देता है। इस कारण बेटिकट यात्रा कराने के जुर्म में परिचालकों पर कार्यवाही का ग्राफ भी कम हो गया है।
विज्ञापन
इस मामले में एआरएम हाथरस डिपो शशी रानी का कहना है कि परिचालक यात्रियों को बैठाने के बजाए एंड्रायड फोन का प्रयोग कर रहे हैं। कम लोड फैक्टर व कम इनकम लाने वालों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।