फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CM will choose legislators Bidhuri

विधायकों में से होगा सीएम का चयनः विधूड़ी

Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
CM will choose legislators Bidhuri
प्रतीक चिन्ह देकर प्रदेश सह प्रभारी रमेश विधूणी का स्वागत करते उमाशंकर लॉर्ड व अविन शर्मा। - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा के प्रदेश में 275 से 300 के बीच  विधायक जीतेंगे। इस संख्या बल में और बढ़ोतरी करने के लिए पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और सक्रियता से काम करने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह विचार भाजपा के सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी विधूड़ी ने जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभाओं और किसान संबोधन पर कहा कि वह सपा का कर्ज उतार रहे हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव में सपा ने उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारे थे, जबकि उन्होंने सपा पर भ्रष्टाचार और अत्याचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी जनता का नहीं, सिर्फ अपने परिवार का ही भला कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें मुख्यमंत्री बनने लायक अनेक चेहरे हैं, लेकिन इसका चयन विधानसभा चुनाव में जीते हुए विधायकों के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने हाथरसमें पार्टी शहराध्यक्ष के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि पार्टी के सभी काम सुगमता से हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पार्टी को जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा एवं लगन से पार्टी का कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले की तीनों विधानसभाओं में पार्टी का परचम फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को मजबूत करने पर है। बूथ कमेटियां मजबूत होंगी तो जीत का रास्ता खुद तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में आज तक ऐसी कार्रवाई किसी सरकार ने नहीं की, जैसी मोदी सरकार के नेतृत्व में सेना ने की है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान घबराया हुआ है और सोचने पर मजबूर है। उन्होंने विधानसभावार टिकट के लिए आवेदन भी लिए और प्रत्याशी चयन पर सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडाराज और बसपा के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई है। 2017 में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत से ही विरोधियों को परास्त किया जाएगा। इसके लिए सभी को अपने अपने अहम का परित्याग करना चाहिए। पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए।

बैठक में जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, सांसद राजेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राना, सुभाष सेंगर, कुसुमादेवी मदनावत, नरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र सिंह सेंगर, चंद्रशेखर रावल, डॉ.एसपीएस चौहान, प्रीती चौधरी, संजय सक्सेना, गौरव आर्य, बृजेश चौहान, दुर्गेश सेंगर, नंदिनी देवी, अखिलेश गुप्ता, देवदत्त वर्मा, प्रीति चौधरी, डॉ.राजीव सेंगर, सत्यप्रकाश यादव, भगवानदास माहौर, लक्ष्मण सिंह राजपूत, संजय आचार्य महेंद्र सिंह, अविनाश तिवारी, देवकीनंदन कोरी, सुरेश प्रताप गांधी, मा.सत्यपाल सिंह, मुकेश कौशिक आदि थे।

वहीं सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से अब तक रालोद में शामिल रहे उमाशंकर लॉर्ड एवं उनके पुत्र अविन शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और यूपी सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपाइयों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। बिधूड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी पसंद की पार्टी चुनने का अधिकार है।


जितने अच्छे लोग पार्टी में शामिल होंगे, उतनी ही पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी को पार्टी से टिकट मांगने का अधिकार है। पार्टी हाईकमान जिस किसी को टिकट देगा, उसको ही एकजुट होकर चुनाव लड़ाना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed