फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clouds remained on the second day as well, the sun did not come out.

Hathras News: दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, नहीं निकली धूप

Thu, 29 Jan 2026 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 29 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained on the second day as well, the sun did not come out.
जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी काले बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली, जिससे गलन का असर बना रहा। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंच सका, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर करीब नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं और नमी के कारण ठिठुरन और गलन में इजाफा हुआ, जिससे लोगों को दिनभर ठंड का एहसास होता रहा। धूप न निकलने के कारण बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम नजर आई। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक रहा, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों ने अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिया और गर्म पेय पदार्थों की भी मांग बढ़ गई। मौसम में नमी बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण की संभावना अधिक रहती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को मौसम कुछ हद तक साफ रहने की उम्मीद है और बादलों की आवाजाही कम हो सकती है। यदि धूप निकलती है, तो लोगों को ठंड और गलन से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed