फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   clashed in the police station on the disappearance of the married woman

Hathras News: विवाहिता के गायब होने पर थाने में भिड़े मायका-ससुराल पक्ष, पुलिस से भी की अभद्रता, तीन जेल भेजे

Sat, 22 Apr 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

ससुराली मायके पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों पक्ष कोतवाली में पुलिस के सामने ही भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, तो ससुरालियों ने पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता कर दी। 

विज्ञापन
clashed in the police station on the disappearance of the married woman
विवाहिता प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सहपऊ में विवाहिता के घर से गायब होने को लेकर मायके एवं सुसराल पक्ष के लोग कोतवाली में ही पुलिस के सामने भिड़ गए। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया, तो सुसराल पक्ष के लोग पुलिस से ही अभद्रता करने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया है।    

विज्ञापन


सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव भुर्रका जरीनपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्रीनिवास ने बताया कि उसकी बहिन की शादी गांव नगला सलेम में दो साल पहले श्यो प्रसाद के बेटे जय प्रकाश के साथ हुई थी। उसने शनिवार सुबह कोतवाली में उसकी बहिन को ससुरालियों पर गायब करने का आरोप लगाया। इस पर ससुराली मायके पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको बाहर भेज दिया। इसके बाद विवाहिता के सुसर ने भी तहरीर देते हुए कहा उसकी पुत्रवधु अपने सात वर्षीय पुत्र को लेकर शुक्रवार रात 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण लेकर घर से कहीं चली गई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली में पुलिस के सामने ही भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, तो ससुरालियों ने पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुसराल पक्ष के ससुर श्यो प्रसाद, मुकेश पुत्र जय प्रकाश, लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि दो पक्ष कोतवाली में आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर जब वह नहीं माने, तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed