फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   christmas celebration in school

हर्षोल्लास के साथ स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस का पर्व

Thu, 24 Dec 2020 11:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
christmas celebration in school
आरबीएस मुरसान में क्रिसमस का पर्व मनाते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के कई स्कूलों में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों ने क्रिसमस से संबंधित पोस्टर, क्रिसमस से संबंधित संदेश दिया। बच्चों ने अपनी विभिन्न पोस्टर के माध्यम से यह संदेश दिया कि सैंटा क्लोज आता है और खुशियां लाता है। जीवन को सुखमय बनाने में शांति और अहिंसा का अभूतपूर्व योगदान है।
प्रधानाचार्य अरुण शर्मा के निर्देशन और शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने एक्टिविटी का सकुशल आयोजन किया। इस मौके पर विपिन शर्मा, दुष्यंत उपाध्याय, स्वतंत्र भारद्वाज, अंजना शर्मा, अनुज्ञा जैन, दिव्या शर्मा, नेहा जैन, कपिल शर्मा, संजय शर्मा, आदित्य शर्मा, शिवनंदन राणा, तरुण वार्ष्णेय, हर्षित खंडेलवाल आदि मौजूद थे। सेंट जौंस स्कूल मोहनगंज में क्रिसमस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य सुचेता जॉन ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाल पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस मौके पर क्रिसमस ट्री भी सजाया गया।। शिक्षक विपिन सिंह ने प्रभु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में सैंटा क्लॉज ने केक काटा और बच्चों को टॉफिया वितरण किया। इस मौके पर मेधना अग्रवाल, मीरा पाठक, कनक, लता, चिंकी, देवांस, मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएस स्कूल में मनाया क्रिसमस डे
सादाबाद रोड स्थित आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस (क्रिसमस डे) उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनी और क्रिसमस ट्री को सजाया। इस दौरान मिठाई व उपहार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार, प्रधानाचार्या सुधा चौधरी ने ईसा मसीह के आदर्शों के बारे में जानकारी दी।

क्रिसमस पर ऑनलाइन हुए कार्यक्रम में बनाए गए पोस्टर दिखाते लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चे।

क्रिसमस पर ऑनलाइन हुए कार्यक्रम में बनाए गए पोस्टर दिखाते लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चे।- फोटो : HATHRAS

 सैंट जांस स्कूल में क्रिसमस के कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।

सैंट जांस स्कूल में क्रिसमस के कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed