फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chowki in-charge arrested for taking bribe of Rs 10,000

Hathras News: 10 हजार रुपये लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, आरोपियों पर कार्रवाई के नाम पर महिला से मांगी रिश्वत

Fri, 22 May 2026 10:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 22 May 2026 10:42 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने कचौरा चौकी प्रभारी जगजीत सिंह को केमिकल लगे हुए 500-500 के नोट थमाए, वैसे ही टीम ने दरोगा को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम ने कचौरा चौकी पर ही जरूरी कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।

विज्ञापन
Chowki in-charge arrested for taking bribe of Rs 10,000
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा और अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने सिकंदराराऊ थाने की कचौरा पुलिस चौकी के प्रभारी जंगजीत सिंह को 22 मई रात 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए दरोगा ने महिला से रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ के गांव जुलापुर की रीना पत्नी अनिल ने 10 मई को थाने में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित महिला अपनी शिकायत पर कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से कचौरा चौकी और सिकंदराराऊ थाने के चक्कर काट रही थी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि कचौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जंगजीत सिंह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की एवज में 10,000 की रिश्वत मांग रहे थे। महिला इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ में की। शिकायत पर दरोगा को दबोचने के लिए आगरा और अलीगढ़ की संयुक्त ट्रैप टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मई रात करीब आठ बजे जैसे ही पीड़ित महिला ने कचौरा चौकी प्रभारी जगजीत सिंह को केमिकल लगे हुए 500-500 के नोट थमाए, वैसे ही टीम ने दरोगा को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम ने कचौरा चौकी पर ही जरूरी कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद आरोपी दारोगा जंगजीत सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली हाथरस जंक्शन लाया गया।


एंटी करप्शन की टीम ने चौकी प्रभारी को गिरफ्तार किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एफआईआर के बाद विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed