{"_id":"57d6f39e4f1c1b2d46d47a0e","slug":"children-s-condition-deteriorates-then-took-training-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की हालत बिगड़ी तब ली प्रशिक्षण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की हालत बिगड़ी तब ली प्रशिक्षण की जानकारी
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव नारई में सत्यापन करते डिप्टी सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने सोमवार को ब्लाक वाइज चार चार गांव की खाक छानी। इन गांव में 10 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाए गए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भौतिक सत्यापन किया गया।
बता दें कि 10 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर महौ सीएचसी के गांव वाहनपुर के कृषक कन्या इंटर कॉलेज में 25 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ गई थी। इससे चेते उच्चाधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद अधिकारियों ने गांव गांव जाकर एलबेंडाजोल की गोली किस तरीके से खिलाई गई, स्कूलों में बच्चों को गोली शिक्षकों के माध्यम से खिलाई गई या नहीं, शिक्षकों को गोली खिलाने का प्रशिक्षण प्राप्त था या नहीं और एलबेंडाजोल की गोली को छात्र-छात्राओं द्वारा चबाकर खाया गया था या नहीं, आदि बिंदुओं पर भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने सासनी क्षेत्र के गांव टिकारी, हसायन क्षेत्र के गांव नारई, सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पिपलगंवा, बिरावर और वाहनपुर में सर्वे किया। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने सादाबाद के गांव मंस्या, तसींगा, गुरसौटी और पट्टी बहारन का सर्वे किया।
एसीएमओ डॉ. आरके गुप्ता ने महौ सीएचसी के गांव नगला केशों, तिपरस, गंगचोली और परसारा का सर्वेे किया। एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल द्वारा मुरसान के गांव दयालपुर, नगला रजुआ, खेड़ा परसौली और जारऊ में सर्वे किया गया। जिला समन्वयक प्रबल प्रताप सिंह ने सासनी के गांव गदाखेड़ा, बसगोई, खेरियाकंला, फुलरई मोहनगढ़ी गांव का सर्वे किया। सीएमओ ने बताया कि सर्वे में कोई शिकायत नहीं मिली। गोली खाने वाले बच्चे भी स्वस्थ थे। रिपोर्ट को शासन को भेजी जाएगी।