फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Children's condition deteriorates then took training information

बच्चों की हालत बिगड़ी तब ली प्रशिक्षण की जानकारी

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Children's condition deteriorates then took training information
गांव नारई में सत्यापन करते डिप्टी सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala
शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने सोमवार को ब्लाक वाइज चार चार गांव की खाक छानी। इन गांव में 10 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाए गए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भौतिक सत्यापन किया गया।  
विज्ञापन


बता दें कि 10 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर महौ सीएचसी के गांव वाहनपुर के कृषक कन्या इंटर कॉलेज में 25 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ गई थी। इससे चेते उच्चाधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने गांव गांव जाकर एलबेंडाजोल की गोली किस तरीके से खिलाई गई, स्कूलों में बच्चों को गोली शिक्षकों के माध्यम से खिलाई गई या नहीं,  शिक्षकों को गोली खिलाने का प्रशिक्षण प्राप्त था या नहीं और एलबेंडाजोल की गोली को छात्र-छात्राओं द्वारा चबाकर खाया गया था या नहीं, आदि बिंदुओं पर भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने सासनी क्षेत्र के गांव टिकारी, हसायन क्षेत्र के गांव नारई, सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पिपलगंवा, बिरावर और वाहनपुर में सर्वे किया। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने सादाबाद के गांव मंस्या, तसींगा, गुरसौटी और पट्टी बहारन का सर्वे किया।


एसीएमओ डॉ. आरके गुप्ता ने महौ सीएचसी के गांव नगला केशों, तिपरस, गंगचोली और परसारा का सर्वेे किया। एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल द्वारा मुरसान के गांव दयालपुर, नगला रजुआ, खेड़ा परसौली और जारऊ में सर्वे किया गया। जिला समन्वयक प्रबल प्रताप सिंह ने सासनी के गांव गदाखेड़ा, बसगोई, खेरियाकंला, फुलरई मोहनगढ़ी गांव का सर्वे किया। सीएमओ ने बताया कि सर्वे में कोई शिकायत नहीं मिली। गोली खाने वाले बच्चे भी स्वस्थ थे। रिपोर्ट को शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed