{"_id":"64e7a91a9a3178c8dc0569e4","slug":"child-died-of-diarrhea-and-teenager-died-of-typhoid-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3857-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डायरिया से बच्ची व टायफाइड से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डायरिया से बच्ची व टायफाइड से किशोरी की मौत
Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
शहर से लगे मोहल्ला नगला चौबे निवासी 15 वर्षीय शशी पुत्री नेत्रपाल को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसकी जांच कराई। जांच में उसे टायफाइड निकला, उसका उपचार शुरू करा दिया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
ज्यादा तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग बृहस्पतिवार को उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने बिलखने लगे और शव को लेकर चले गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना निवासी 10 वर्षीय राधिका पुत्री शिवकुमार शर्मा कई दिनों से डायरिया से पीडि़त थी। उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद