फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   child died due to drowning in canal

Hathras News: स्कूल के बाद दोस्तों के साथ गया नहर में नहाने, डूबने से हुई बच्चे की मौत

Thu, 18 May 2023 06:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 06:36 PM IST
सार

छुट्टी के बाद घर आकर उसने अपना स्कूल बैग रखा और दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने चला गया। नहाने समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसको डूबता देखकर दोस्त गांव में भाग आए।

विज्ञापन
child died due to drowning in canal
नहर प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमरपुरा के मौजा गढ़ी रुस्तम निवासी इकबाल खां के 12 वर्षीय बेटे रीशु खां की बुधवार की दोपहर नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बालक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गांव के पास से गुजर रही नहर में नहाने गया था। बालक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रोने-बिलखने लगे।

विज्ञापन


रीशु खां गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। रोजाना की तरह वह सुबह स्कूल में पढ़ने गया था। छुट्टी के बाद घर आकर उसने अपना स्कूल बैग रखा और दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने चला गया। नहाने समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसको डूबता देखकर दोस्त गांव में भाग आए। उन्होंने किसी को कुछ नही बताया। 
विज्ञापन


गढ़ी रुस्तम प्राथमिक विद्यालय में तैनात गांव रसगवां निवासी शिक्षामित्र राकेश कुमार विद्यालय की छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे थे। जब वह नहर के पुल से गुजर रहे थे, तो उन्होंने बच्चे के शव को नहर में देखा। उन्होंने नहर में कूद कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद उसने खेतों में काम कर रहे ग्रामीण को आवाज देकर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की पहचान रीशु के रूप में हुई। थोड़ी देर में वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बच्चे के परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे की मां बार-बार रोती हुई बेहोश हो रही थी। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed