{"_id":"679b9c269a9700b09104e62c","slug":"chief-sanitation-inspector-caught-taking-bribe-in-hathras-nagar-palika-sent-to-jail-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस नगर पालिका: रिश्वत लेते पकड़े गए मुख्य सफाई निरीक्षक को भेजा जेल, अब होगा निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस नगर पालिका: रिश्वत लेते पकड़े गए मुख्य सफाई निरीक्षक को भेजा जेल, अब होगा निलंबन
Thu, 30 Jan 2025 09:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:05 PM IST
सार
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जेल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए मुख्य सफाई निरीक्षक महेश कुमार को 30 जनवरी को मेरठ स्थित भ्रष्टाचार निवारण (एंटी करप्शन) कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। दिनभर नगर पालिका कार्यालय में इसी मामले की चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक(सीएसआई) महेश कुमार एक ठेकेदार के बिलों की फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहा था। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत ठेकेदार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ की टीम से शिकायत की थी। ठेकेदार के सात लाख रुपये के बिल बकाया थे।
विज्ञापन
ठेकेदार ने 29 जनवरी देने के लिए महेश कुमार बागला जिला अस्पताल के बाहर ओवरब्रिज के नीचे एक चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे ही उसने रकम महेश कुमार दी, उसे टीम ने दबोच लिया। उसके खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन