{"_id":"68a4afd724ad1eaf4c091302","slug":"chhattisgarh-police-arrest-two-youths-in-cyber-fraud-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी में पकड़े दो युवक, पूछताछ के बाद ले गई अपने साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी में पकड़े दो युवक, पूछताछ के बाद ले गई अपने साथ
Tue, 19 Aug 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:39 PM IST
सार
सीओ योगेंद्रनारायण कृष्ण ने बताया कि करीब 14 लाख रुपये की ठगी का मामला था। मोबाइल हैक कर आईडी के जरिये ठगी की गई थी। रायपुर में इसका मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दो लोगों को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की रायपुर रेंज की पुलिस ने 18 अगस्त की रात को साइबर ठगी के मामले में हाथरस जिले के दो युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाली सदर में दोनों युवकों के परिजनों व अन्य लोगों का देर रात तक जमघट लगा रहा। रायपुर पुलिस इन दोनों को पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने नगरिया से मनीष पाराशर व पटैनी से अर्जुन नामक युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इन युवकों को रात्रि में कोतवाली सदर ले आई। यहां युवकों के परिचित व परिजन पहुंच गए। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में लखनऊ से इस साइबर ठगी के तार जुड़े होने की जानकारी मिली। सीओ योगेंद्रनारायण कृष्ण ने बताया कि करीब 14 लाख रुपये की ठगी का मामला था। मोबाइल हैक कर आईडी के जरिये ठगी की गई थी। रायपुर में इसका मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दो लोगों को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन