{"_id":"6a5dd038d3011c6ef507948d","slug":"charm-of-plazo-suit-in-the-fashion-world-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फैशन की दुनिया में प्लाजो सूट का जलवा, बढ़ी मांग, दुकानदार भी मंगा रहे भरपूर स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फैशन की दुनिया में प्लाजो सूट का जलवा, बढ़ी मांग, दुकानदार भी मंगा रहे भरपूर स्टॉक
Mon, 20 Jul 2026 01:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:08 PM IST
सार
प्रिंटेड कुर्ती के साथ प्लेन प्लाजो, लॉन्ग कुर्ती के साथ वाइड प्लाजो और आकर्षक दुपट्टे के साथ सेट वाले सूट महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। खास बात यह है कि कामकाजी महिलाओं से लेकर गृहणियां तक इसे रोजमर्रा के पहनावे के साथ-साथ छोटी पार्टियों और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शौक से पहन रही हैं।
विज्ञापन
रामलीला मैदान स्थित एक दुकान पर बिकते प्लाजो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदलते मौसम और फैशन के दौर में हाथरस के स्थानीय बाजारों में इन दिनों महिलाओं के बीच प्लाजो सूट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में कॉटन, रेयॉन और अन्य हल्के कपड़ों से बने प्लाजो सूट सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रिंटेड कुर्ती के साथ प्लेन प्लाजो, लॉन्ग कुर्ती के साथ वाइड प्लाजो और आकर्षक दुपट्टे के साथ सेट वाले सूट महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। खास बात यह है कि कामकाजी महिलाओं से लेकर गृहणियां तक इसे रोजमर्रा के पहनावे के साथ-साथ छोटी पार्टियों और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शौक से पहन रही हैं।
विज्ञापन
दुकानदार गोविंद कुमार ने बताया कि महिलाओं की पसंद में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वे ऐसे परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं, जिनमें फैशन के साथ-साथ आराम (कंफर्ट) भी हो। यही वजह है कि पारंपरिक सूट और भारी साड़ियों के मुकाबले रेडीमेड और बुटीक स्टाइल प्लाजो सूट की मांग बाजार में लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
ग्राहक नीलम ने बताया कि प्लाजो सूट पहनने में बेहद आरामदायक होता है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लुक देता है। घर के कामकाज करने के साथ-साथ बाहर आने-जाने या सफर करने में भी यह बेहद सुविधाजनक रहता है। यही वजह है कि महिलाएं इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं।
कीमतें
- कॉटन प्लॉजो - 500 से 1500 तक
- फ्लेयर्ड प्लॉजो - 600 से 2000 तक
- शरारा प्लॉजो - 450 से 1000 तक
- हेवी एंब्रॉयडर्ड पार्टी वियर - 600 से 3000 तक