{"_id":"614cbc438ebc3e0b4b4c9228","slug":"chandrashekhar-azad-reached-hathras-met-family-members-of-chandpa-misdeed-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे बिटिया के घर, परिजनों का लिया हाल-चाल, काफी पुलिस बल भी रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे बिटिया के घर, परिजनों का लिया हाल-चाल, काफी पुलिस बल भी रहा तैनात
Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
सार
कोतवाली चंदपा क्षेत्र में बिटिया के गांव में भीम आर्मी व आजादी समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पहुंचे और बिटिया के परिजनों का हाल-चाल पूछा। इससे पहले ही गांव के आसपास काफी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाथरस पहुंचे चंद्रशेखर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली चंदपा क्षेत्र में बिटिया के गांव में भीम आर्मी व आजादी समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पहुंचे और बिटिया के परिजनों का हाल-चाल पूछा। इससे पहले ही गांव के आसपास काफी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी मौजूद रहे। चंद्रशेखर काफी बड़े काफिले के साथ हाइवे तक आए थे, लेकिन प्रशासन ने बिटिया के घर पर उनके साथ केवल पांच लोगों को ही जाने दिया। उनके समर्थक काफी संख्या में आसपास ही में मौजूद थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार की रात करीब सात बजे बिटिया के गांव पहुंचे और उनके परिजनों से मिले। स्थानीय प्रशासन को इसकी पहले से ही जानकारी थी कि चंद्रशेखर यहां आएंगे। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने अपनी पूरी व्यवस्थाएं चौकस कर ली थीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। प्रशासन को यह डर भी सता रहा था कि कहीं फिर से इस इलाके में जातीय तनाव जैसे हालात न हो जाएं। ऐसे में चंद्रशेखर के साथ गाड़ियों का काफी बड़ा काफिला था, लेकिन उन्हें केवल पांच लोगों से साथ बिटिया के परिजनों से मिलने की इजाजत दी गई। तदुपरांत पांच और लोग वहां पहुंच गए। वह देर रात तक बिटिया के घर पर ही मौजूद थे और पूरा गांव व आसपास का इलाका छावनी में तब्दील था। वैसे भी बिटिया के परिजन इस समय सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहे हैं।
विज्ञापन
युवक के साथ की मारपीट पर हुआ हंगामा
चंदपा क्षेत्र में बिटिया के गांव के बाहर जब एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी तो वहां खासा हंगामा खड़ा हो गया। बताते हैं कि यह युवक भीम आर्मी के अन्य पदाधिकारियों के पास जाना चाहता था और खेत के रास्ते पैदल ही वहां तक पहुंचना चाह रहा था, लेकिन इस दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए और हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस प्रशासन ने भी खलबली मच गई। पुलिस जब इस युवक को वहां से जिला अस्पताल ले जा रही थी तो महिलाओं व अन्य लोगों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। हालांकि बाद में पुलिस उसे वहां से ले गई।
विज्ञापन