{"_id":"65b187c5295c9a744406ad06","slug":"chandpa-crime-inspector-dies-during-treatment-hathras-news-t-260-1-tdp1001-173-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चंदपा के अपराध निरीक्षक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चंदपा के अपराध निरीक्षक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 25 Jan 2024 03:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
कोतवाली चंदपा में तैनात 54 वर्षीय अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह की बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे मस्तिष्काघात के कारण नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में मौत हो गई। जितेंद्र सिंह की 2001 बैच में पुलिस में तैनाती हुई थी। जितेंद्र सिंह रामपुर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के स्थायी निवासी थे।
कोतवाली चंदपा में उनकी लगभग दो माह पूर्व तैनाती हुई थी। सोमवार देर शाम अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के चलते उन्हें हाथरस में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले उन्हें अलीगढ़ फिर नोएडा रेफर कर दिया गया था। नोएडा में उनकी मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद