फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chances of contest between five candidates in Sikandrarau

निकाय चुनाव : सिकंदराराऊ में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के आसार

Wed, 26 Apr 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 26 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chances of contest between five candidates in Sikandrarau
नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन की अंतिम तिथि के बीतने के बाद क्षेत्र में जो सियासी तस्वीर उभरकर सामने आई है, उसके हिसाब से पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने की संभावना बन रही है। इनमें चार दलीय प्रत्याशी हैं और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता पार्टी के परंपरागत मतदाताओं के अलावा विधायक वीरेंद्र सिंह राना के प्रभाव का सहारा है। पार्टी ने जिन लोगों का टिकट काटा है, वह रूठे हुए हैं। उन्हें मनाने के लिए पूरा संगठन लगा हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही वह मान जाएंगे और पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करने लगेंगे। दो प्रबल दावेदार विपिन वार्ष्णेय और भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य का टिकट कटने से वार्ष्णेय समाज भी आहत बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भाजपा से सभासद रहे मुकुट गुप्ता भी टिकट कटने से नाखुश बताए जा रहे हैं। सपा से पूर्व चेयरमैन फानूस इकराम मैदान में हैं। वे एक बार अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चुकी हैं। उन्हें अपने मुस्लिम मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। फानूस के पति इकराम ने भी पिछले चुनाव में सरोज देवी को चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

बसपा से मनोज पंडित युवा प्रत्याशी हैं। उन्हें पार्टी के परंपरागत के अलावा ब्राह्मण मतदाताओं से भी काफी उम्मीद है। मनोज का कहना है सभी जातियों के युवा उन्हें समर्थन देंगे। चौथे प्रत्याशी के रूप में एआईएमआईएम से मुशीर कुरैशी मैदान में हैं। उनका दावा है कि इस बार मुस्लिम मतदाता उनके साथ होंगे। मुशीर ने छह महीने पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। बबलू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। बबलू यादव एक बार अपनी पत्नी राधा यादव को चुनाव लड़वा चुके हैं। महज 84 मतों से उन्हें फानूस इकराम ने हराया था। बबलू को उम्मीद है कि उन्हें हर जाति-वर्ग का समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed