फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Celebration of VHP 59th Foundation Day

Hathras: विहिप के 59वें स्थापना दिवस का आयोजन, प्रांत सत्संग प्रमुख अभय प्रताप ने रखे विचार

Mon, 11 Sep 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 01:07 AM IST
सार

हिंदू परिषद हाथरस के 59वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वक्ता अभय प्रताप सिंह प्रांत सत्संग प्रमुख ने कहा कि हिंदू समाज को जात-पात से ऊपर उठकर संगठित हो अपने मान बिन्दुओं की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
Celebration of VHP 59th Foundation Day
विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिंदू समाज की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। चुनौतियां का सामना करने के लिए हिंदू समाज को जात-पात से ऊपर उठकर संगठित हो अपने मान बिन्दुओं की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। यह विचार रविवार को विश्व हिंदू परिषद हाथरस के 59वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वक्ता अभय प्रताप सिंह प्रांत सत्संग प्रमुख ने व्यक्त किए।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 1964 में अपनी स्थापना के साथ विश्व हिंदू परिषद भारत के साथ संपूर्ण विश्व में हिंदू समाज के गौरव को पुन:स्थापति करने का कार्य निरंतर कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन मेजर डा सौरव महेश गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यों को समाज की अंतिम इकाई तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जब ही समाज चुनौतियों का सामना कर पाएगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव एडवोकेट ने कहा विश्व हिंदू परिषद ने अपनी स्थापना से लेकर हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा का जो कार्य किया है वह अतुलनीय है 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हमारे सामने उदाहरण के रूप में प्रस्तुत है। अध्यक्षता करते हुए नगर के वरिष्ठ युवा सर्जन डॉ भरत यादव ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की संपूर्ण समाज को चिंतन करना चाहिए कि हम संगठित होकर समाज को एक ऐसी नई दिशा दें। जिससे आने वाली पीढ़ी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर कर अतिथियों ने किया। अतिथियों का स्वागत विहिप पदाधिकारियों द्वारा पीत वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम में हिन्दुत्व पर दिनेश विकट द्वारा काव्य पाठ किया गया।


कार्यक्रम नगर संघ चालक दुर्गेश वार्ष्णेय, सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, विश्व आयुर्वेद परिषद के संस्थापक सदस्य वैध मोहन बृजेश रावत, मनोज वर्मा, पूर्व सभासद आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, जिला संगठन मंत्री कपिल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पदम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय, जिला सह गो रक्षा प्रमुख गौरव अग्रवाल बॉबी उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री नरेंद्र सिंह ने व आभार व्यक्त जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed