फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Central GST team raids chemical factory Bharat Industries premises

हाथरस: केमिकल फैक्टरी भारत इंड्स्ट्रीज परिसर में सेंट्रल जीएसटी टीम का छापा, गेट के अंदर हुई कार्रवाई

Fri, 15 Sep 2023 08:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 08:10 PM IST
सार

कार्रवाई में हाथरस और अलीगढ़ की टीमों को भी शामिल नहीं किया गया। गोपनीय तरीके से हुए इस कार्रवाई से उद्यमियों में खलबली मची हुई है। टीम ने फैक्टरी परिसर पहुंचकर फैक्टरी मालिकों के फोन जब्त कर लिया और किसी को न तो परिसर में अंदर आने दिया और न ही बाहर जाने दिया।

विज्ञापन
Central GST team raids chemical factory Bharat Industries premises
फैक्टरी में जीएसटी की छापेमारी के दौरान गेट पर तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में अलीगढ़ रोड के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी भारत इंड्स्ट्रीज परिसर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार छापा मारा। इस परिसर में तीन औद्योगिक इकाइयां हैं। परिसर में किसी को नहीं जाने दिया जा रहा था, ऐसे कौन सी इकाई में छापा चल रहा है, यह स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो पाई।

विज्ञापन


छापेमारी

कार्रवाई में हाथरस और अलीगढ़ की टीमों को भी शामिल नहीं किया गया। गोपनीय तरीके से हुए इस कार्रवाई से उद्यमियों में खलबली मची हुई है। टीम ने फैक्टरी परिसर पहुंचकर फैक्टरी मालिकों के फोन जब्त कर लिया और किसी को न तो परिसर में अंदर आने दिया और न ही बाहर जाने दिया। स्टॉफ को भी फैक्टरी में ही रोका हुआ है। टीम के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गेट को अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन


सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी में पहले एक टीम पहुंची और गेट खुलवाकर गाड़ी को अंदर कर लिया। उसके बाद दो और गाड़ियों को अंदर बुलाया गया। बताया जाता है कि इस परिसर में केमिकल बनाए जाने के साथ अन्य कई कार्य भी किए जाते हैं। एक ही परिसर में तीन अलग-अलग नामों से फर्मों का संचालन किया जाता है। बताया जा रहा है कि आगरा की सेंट्रल जीएसटी विंग की ओर से कार्रवाई की गई है। समाचार लिखे जाने तक कारर्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed