फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE Physical Education Exam

CBSE: 1858 परीक्षार्थियों ने दी शारीरिक शिक्षा की परीक्षा, 30 रहे अनुपस्थित

Mon, 17 Feb 2025 05:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 05:28 PM IST
सार

हाथरस जिले में आठ केंद्रों पर सीबीएसई की कक्षा दस व 12 वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। 17 फरवरी को कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न हुई।

विज्ञापन
CBSE Physical Education Exam
आरपीएम से परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में आठ केंद्रों पर 17 फरवरी को आयोजित सीबीएसई की कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में 1858 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 1888 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। 

विज्ञापन


जिले में आठ केंद्रों पर सीबीएसई की कक्षा दस व 12 वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। 17 फरवरी को कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में इस परीक्षा में 338 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में 242 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


आरपीएम इंटर कॉलेज में 408 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संत विवेकानंद स्कूल में 353 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल में 115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में 245 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमएलडीवी इंटर कॉलेज में 128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र  परी सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में 59 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा की परीक्षा थी। परीक्षा की तैयारी पूर्व में ही कर ली थी। मेरी परीक्षा अच्छी गई है ।- माही, परीक्षार्थी। 

मेरी तैयारी काफी अच्छी थी। इसलिए परीक्षा अच्छी रही। मुझे विश्वास है कि परीक्षा में मेरे अंक अच्छे आएंगे। - रिया, परीक्षार्थी। 
जिले में आठ केंद्रों पर कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। - डॉ. जगदीश शर्मा, सीबीएसई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed