फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cbse exam postpone, copy checking is also stop

कोरोना की दहशत ः सीबीएसई की परीक्षाएं स्थगित, मूल्यांकन कार्य भी बंद

Wed, 18 Mar 2020 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
cbse exam postpone, copy checking is also stop
सीबीएसई की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दहशत लोगों में बरकरार है। लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। स्कूल-कॉलेजों के बंद होने के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को भी दो अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं, सीबीएसई परीक्षा भी 31 मार्च के लिए स्थगित कर दी गई है। कोचिंग सेंटर भी बंद हो गए हैं। मूल्यांकन का काम रुकने के बाद परीक्षक लौट गए हैं। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षाएं भी नहीं हुईं। ऐसे में कुछ केंद्रों पर आए परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए ही लौट गए। सीबीएसई की परीक्षाएं जरूर हुईं।
स्थानीय स्तर पर कोरोना की दशहत लोगों में देखी जा रही है। इस कारण लोगों के जीवन पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में हर किसी के जहन में कोरोना का डर है। तभी तो शासन के फरमान के बाद सीबीएसई, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की गृह परीक्षाओं को दो अप्रैल तक टालते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर भी दो अप्रैल तक रोक लगा दी गई है। बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे परीक्षक वापस लौट गए। वहीं शहर के कोचिंग सेंटर भी कोरोना के चलते बंद हो गए हैं। ऐसे में हर कोई कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। स्कूल कॉलेजों में पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को भी इसके प्रति सावधान करते हुए लोगों को जागरूक करने की सीख दी जा रही है।
विज्ञापन

मंदिरों को गए लोग बीच रास्ते से लौटे
लोग जहां बाहर जाने से बच रहे हैं तो वहीं कई बड़े मंदिरों के दर्शन रुकने की वजह से काफी लोगों ने अपना प्रोग्राम स्थगित कर दिया है। शहर से हाल में ही कई बसें व पदयात्राएं इन मंदिरों के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन अब इन मंदिरों के बंद होने की जानकारी मिलने पर भक्त बीच रास्ते से ही या तो लौट आए हैं या फिर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग धंधों पर भी पड़ रहा असर
कोरोना का यहां के उद्योग-धंधों पर भी पड़ा असर पड़ रहा है। रंगों की इस बार कम खपत हुई तो अन्य कारोबार पर यही असर पड़ रहा है। हींग, गलीचा, गारमेंट्स, दाल और अन्य उद्योग-धंधों में सुस्ती आ रही है। काफी कम ऑर्डर आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टेेशन पर भी कोरोना का असर पड़ रहा है और काफी उद्यमी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं।

कोचिंग सेंटर बंद होने से एक कोचिंग सेंटर के बाहर खड़े युवा।

कोचिंग सेंटर बंद होने से एक कोचिंग सेंटर के बाहर खड़े युवा। - फोटो : HATHRAS

मूल्यांकन कार्य स्थगित होने के बाद कक्ष सील करते शिक्षक व प्रधानाचार्य।

मूल्यांकन कार्य स्थगित होने के बाद कक्ष सील करते शिक्षक व प्रधानाचार्य।- फोटो : HATHRAS

कोरोना के चलते विवि की परीक्षा स्थगित करने के चलते लौटकर जाती छात्राएं।

कोरोना के चलते विवि की परीक्षा स्थगित करने के चलते लौटकर जाती छात्राएं।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed