{"_id":"6aedbef9a3654f728d035384","slug":"cbse-exam-centre-selection-begins-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू, विद्यालयों ने एलओसी भरने की प्रक्रिया की पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू, विद्यालयों ने एलओसी भरने की प्रक्रिया की पूरी
Sat, 07 Nov 2026 01:18 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:18 AM IST
सार
केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, चहारदीवारी, मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी, बिजली-पानी और पर्याप्त बैठक क्षमता की जांच की जाएगी। मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर बोर्ड मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षार्थियों का विवरण दर्ज कराने के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब बोर्ड और स्थानीय स्तर पर परीक्षा केंद्र निर्धारण की कवायद शुरू कर दी गई है। हाथरस जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करीब 47 विद्यालय संचालित हैं। इन सभी स्कूलों से 10वीं और 12वीं के नियमित छात्र-छात्राओं का डेटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर एलओसी की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
छात्रों की कुल संख्या स्पष्ट होने के बाद अब यह तय किया जा रहा है कि जिले में कितने परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे सभी परीक्षार्थियों को सुगमता से परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए बोर्ड के तय मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, चहारदीवारी, मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी, बिजली-पानी और पर्याप्त बैठक क्षमता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर बोर्ड मुख्यालय को भेजी जाएगी, जहां से अंतिम मुहर लगने के बाद परीक्षा केंद्रों की अधिकृत घोषणा की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. नीरज गोयल ने बताया कि सीबीएसई की ओर से परीक्षाओं की तैयारियां की जा रही हैं।